फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसायन विज्ञान की परीक्षा में पकड़े गए चार मुन्नाभाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रसायन विज्ञान की परीक्षा में पकड़े गए चार मुन्नाभाई
विज्ञापन

एक को डीआईओएस ने दौड़ाकर पकड़ा, केमिस्ट्री और समाजशास्त्र में 2698 रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान के पेपर में चार मुन्नाभाई पकड़े गए। हालांकि शिकोहाबाद के पाली इंटर कॉलेज से एक मुन्नाभाई चकमा देकर भाग निकला। तीन मुन्नाभाइयों को केंद्र व्यवस्थापकों ने पुलिस हवाले कर कर दिया। सख्ती के कारण 2698 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

बीएसए अंजली अग्रवाल शिकोहाबाद के पाली इंटर कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंची। यहां दो संदिग्ध छात्रों को क्लास से बाहर ले आईं। दोनों की बायोमीट्रिक मशीन से आधार कार्ड चेक कराया तो एक छात्र का सही पाया। परीक्षार्थी आधार कार्ड चेक कराने से इनकार कर रहा था। वह चकमा देकर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने मुन्नाभाई के पीछे दौड़ तो लगाई लेकिन वह भाग निकला। पहले प्रधानाचार्य भागे मुन्नाभाई के खिलाफ केस दर्ज कराने से बचते रहे। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने प्रधानाचार्य को एफआईआर कराने के निर्देश दिए तब उन्होंने केस दर्ज कराया। दूसरा मुन्नाभाई श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज मुजफ्फरपुर तिलयानी में डीआईओएस ने पकड़ा। छात्र के स्थान पर उसका दोस्त परीक्षा देने आया था। तीसरा मुन्नाभाई भी रामाकृष्ण इंटर कॉलेज में डीआईओएस ने पकड़ा। यहां मुन्नाभाई अपने छोटे भाई के स्थान पर परीक्षा देने आया था। चौथा मुन्नाभाई इटौरा के पंडित रामकृष्ण इंटर कॉलेज में पकड़ा लिया। यहां मुन्नाभाई ने भागने का प्रयास किया तो डीआईओएस ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। मुन्नाभाई अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने आया था। इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र विषय की परीक्षा में जनपद में पंजीकृत 28755 परीक्षार्थियों में से 26057 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें