फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर बूथ को जीत फहराना है सपा का झंडा

Mon, 05 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
सपाइयाों काो राोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
हर बूथ को जीतकर पुन: प्रदेश में सपा का झंडा फहराना है। इसके लिए आगामी विधानसभा चुनाव सपा पूरे जोश से लड़ेगी। जनता के सामने विकास के मुद्दे को लेकर जाएंगे और केंद्र सरकार की दोहरी नीति को जनता को बताएंगे। यह बातें सपा के बूथ सम्मेलन के दौरान जनपद प्रभारी  एमएलसी ठाकुर अरविंद सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों  के पास कोई मुद्दा नहीं है। सपा सरकार में जितना विकास हुआ, उतना कभी प्रदेश में नहीं हुआ। अपनी हार को देखते हुए विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने टूंडला  विधानसभा के प्रत्येक बूथ प्रभारियों की कमेटी को एक-एक कर देखा। उन्होंने सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने टूंडला विधानसभा संगठन की प्रशंसा की। इस दौरान  जिलाध्यक्ष अमोल यादव, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, अवनीन्द्र यादव, ब्लाक प्रमुख दिनेश यादव, देवेन्द्र तोमर, ब्लाक  प्रमुख प्रतिनिधि सत्यवीर यादव, भंवर सिंह ठेकेदार, हरीश चौधरी, सत्यप्रकाश सगर, रामकिशन यादव, चंद्रवीर यादव, ललित जैन, मनप्रीत सिंह कीर,  चौधरी संजय यादव, पवन कक्कड़, शशी दिवाकर, अजबसिंह यादव, डा. हरीसिंह  धनगर, जवाहर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव और संचालन अशोक यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें