फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आजादी के 75 वर्ष बाद भी रामगढ़ का मुख्य मार्ग कच्चा, बारिश से दलदल में तब्दील

Mon, 10 Jul 2023 03:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

Firozabad News: आजादी के 75 वर्ष बाद भी फिरोजाबाद के रामगढ़ गांव का मुख्य मार्ग कच्चा है। बारिश से यह दलदल में तब्दील हो गया है। इससे यहां से निकलने में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
Firozabad News: आजादी के 75 वर्ष बाद भी रामगढ़ का मुख्य मार्ग कच्चा, बारिश से दलदल में तब्दील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ग्राम पंचायत कुतुकपुर साहब के मजरा रामगढ़ का मुख्य मार्ग कच्चा होने एवं पानी निकासी न होने के कारण जलभराव रहने से दलदल बना हुआ है। ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मार्ग को पक्का कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


घटना नगलासिंघी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की है। गांव में पांच सौ की आबादी है। गांव में गलियां तो पक्की है, किंतु गांव का मुख्य मार्ग आजादी से लेकर आज तक कच्चा है। करीब 400 मीटर कच्चे मार्ग को बनाने के लिए ग्रामीणों ने हर संभव प्रयास किए किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों से आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला। हालात है ये कि इस गांव की गलियों में जल निकासी का कोई साधन न होने से घरों से निकलने वाला पानी रास्ते में भरा रहता है।

यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला कारोबार: व्हाट्सएप पर ऑर्डर...पार्सल से करते तस्करी; आठ राज्य और दो देशों तक फैला सिंडिकेट
विज्ञापन


बरसात में तो हालात बद से बदतर हो जाते हैं। कीचड़ दलदल का रूप ले लेती है। जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण सड़क तक जाने के लिए खेतों व मेड़ों के रास्ते निकलने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों व बुजुर्गों व महिलाओं को हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से नाली सहित खरंजा बनवाए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में पूरन सिंह, कालीचरण, धाराजीत, पंचम सिंह, नरायन सिंह, मूंगाराम, शिव चरण, अयोध्या सिंह, सरमन सिंह आदि हैं।

यह भी पढ़ेंः- Agra : चलते-चलते फट गई चक्की, महिला की गर्दन को चीर गया पत्थर, धड़ से 20 फीट दूर गिरा सिर तो सिहर उठे लोग

कई बार शिकायत के बावजूद भी खड़ंजा नहीं बनाया गया है। प्रधान भी इस बारे में कोई बात सुनने को तैयार नहीं हैं। जहां एक तरफ गांव में कीचड़ भरा हुआ है तो दूसरी तरफ संक्रमण का भी खतरा बना हुआ है। -रमेशचंद्र-ग्रामीण
विज्ञापन


अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मौखिक तथा लिखित रूप से शिकायत कर चुके हैं, मगर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। आलम यह है कि बरसात के मौसम में कोई रिश्तेदार भी उनके यहां आने को तैयार नहीं होता। -रामगोपाल-ग्रामीण

यह भी पढ़ेंः- 
महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत

रामगढ़ में तीन माह पूर्व खरंजा बनवा दिया है। शेष बजट के अभाव में रुका हुआ है। बजट मिलते ही गांव की इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। -लालताप्रसाद, प्रधान, कुतुकपुर साहब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें