टूंडला। रविवार शाम थाना पचोखरा के गांव टूला के युवा डाक कांवड़ लेने कासगंज के सोरों के लिए रवाना हुए। टीम के राहुल ने बताया कि डाक कांवड़ दौड़ते हुए छह घंटे में पूरी की जाएगी। वे डाक कांवड़ को मध्यरात्रि दो बजे लेकर चलेंगे। इस डाक कांवड़ में 30 युवा साथी होंगे। जो हर एक किमी पर खडे़ होंगे। एक साथी दौड़ते हुए दूसरे को व दूसरा तीसरे को ऐसे ही आगे देते हुए कांवड़ यात्रा को पूरा करेंगे। इस कांवड़ यात्रा में बॉबी, राहुल, अजय, शिव अमित, प्रकाश, हरीश, नितेश, सौरभ, देवेश, अंकुश, निशू, शिवम, अभिषेक, भूरा, सुजीत, वरुण, आशीष, जितेंद्र, अंशुल, रोहित, अंकुश, पीयूष, सहित 30 लोग कावड़ लाएंगे। सोमवार सुबह आठ बजे टूला स्थित शिव मंदिर पर गंगाजल चढ़ाया जाएगा।