फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश के दौरान पुलिस ने तोड़े दरवाजे 

Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस ने एक व्यक्ति के घर दबिश देने के नाम पर मकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही दरबाजा भी तोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सड़क पर पड़ी भवन निर्माण सामग्री को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान पथराव की घटना को अंजाम दिया गया। इसके चलते मकान के छज्जे पर खड़ी एक महिर्ला इंट लगने से घायल हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति के घर दबिश देने के नाम पर मकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही दरबाजा भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करबला निवासी बदन सिंह राठौर के घर के समीप भवन निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। यहां से मोहल्ले का ही मुन्नेश साइकिल लेकर निकल रहा था। तभी मुन्नेश की साइकिल से भवन निर्माण सामग्री फैल गई। इसी बात को लेकर मुन्नेश और बदन सिंह पक्ष का विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरु हो गई। क्षेत्रीय लोग एकत्रित हुए तो पथराव शुरु हो गया। पथराव के दौरान मकान के छज्जे पर खड़ी महिला सुनीता पत्नी संतोष घायल हो गई। मामला बढ़ता देख क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके चलते दोनों पक्ष मौके से भाग गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बदन सिंह के घर दबिश दी। इस दौरान बदन सिंह के दरबाजे पर भी पुलिस ने तोड़ दिए। बदन सिंह पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें