शिकोहाबाद। वाहन धुलाई की दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी हजारों रुपयों का पर्स लेकर भाग निकला। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। पीड़ित ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
रश्मि देवी निवासी कुमार डेयरी के पास मैनपुरी रोड भारौल हाऊस ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी वाहन धुलाई की दुकान है। दुकान पर दौजीराम नाम का युवक गाड़ियों की धुलाई का काम करता है। 5 मार्च को कर्मचारी दुकान से शाैच क्रिया की बात कहकर बाहर गया था। बाहर जाते समय वह पीड़िता का रुपयों से भरा हुआ पर्स लेकर भाग गया।
पर्स में 30 हजार रुपये रखे हुए थे। आरोप है कि पूर्व में भी वह मां की तबीयत खराब बताकर 26 हजार रुपये ले जा चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी की तलाश भी जारी है।