फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे बंद रही शहर की बिजली, दो सौ गांवों में भी रहा संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा में चले मेंटीनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहने से फिरोजाबाद के करीब दो सौ से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। त्योहारी सीजन में घंटों बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मैनपुरी से विद्युत सप्लाई चालू होने के बाद शहर और देहात क्षेत्रों के फीडर को एक-एक करके शुरू किया जा सका।
विज्ञापन

मैनपुरी से आगरा-फिरोजाबाद की 220 केवी की विद्युत लाइन जा रही है। आगरा में मेंटीनेंस कार्य के लिए मैनपुरी से शटडाउन लिया था। इस कारण पूरे शहर और देहात क्षेत्रों की सप्लाई दोपहर दो बजे से बंद हो गई। दबरई न्यायालय फीड़र, डीएम कंपाउंड, औद्योगिक क्षेत्र, अस्पताल की विद्युत लाइन को पिनाहट बिजली घर से जोड़ दिया गया। शेष शहर फीड़र पूरी तरह बंद रही। शाम पांच बजे सप्लाई को चालू किया गया। इसके बाद एक-एक फीड़र बंद रहे।
एसडीओ रामविलास गौतम ने बताया कि मैनपुरी से आगरा द्वारा शटडाउन लेने पर आगरा-फिरोजाबाद 220 बिजली लाइन बंद रही। चार फीडर चालू रहे। अन्य फीडर पर पांच बजे विद्युत सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

फॉल्ट से कई क्षेत्रों में रहा बिजली का संकट
फिरोजाबाद। शनिवार को फॉल्ट आने से कई क्षेत्रों में विद्युत संकट बना रहा। विद्युत विभाग की टीम ने फॉल्ट को ठीक किया। दोपहर बाद फिर से विद्युत संकट गहरा गया। बिजली सप्लाई न होने से लोग परेशान रहे।
33 केवी ककरौली फीडर पर फॉल्ट आ गया। इस कारण ककरौली फीडर और लालऊ क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद रही। जलेसर रोड़ मेडिकल कॉलेज फीड़र को भी बंद किया गया। सुबह नौ बजे 10.20 बजे सप्लाई को पुन: चालू किया गया। पुरुषोत्तम बिहार भी सुबह 11:30 बजे से दो घंटे तक सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें