फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 60 गांवों की बिजली 6 घंटे तक बंद रही

Fri, 28 Jun 2024 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
60 गांवों की बिजली 6 घंटे तक बंद रही
विज्ञापन

- जसराना देहात फीडर में आई खराबी, कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने सही किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से जसराना देहात बिजलीघर पर खराबी आ गई। बिजलीघर पर खराबी आने से कई घंटे तक बिजली गुल रही। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सही किया। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार की सुबह तेज बरसात हुई। बारिश के चलते कस्बा जसराना की बिजली भी कई घंटे तक बाधित रही। वहीं शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे अचानक जसराना देहात बिजलीघर पर हुए फॉल्ट के चलते 60 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। फाल्ट होने पर बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बिजली कर्मचारी एवं जेई बिजलीघर पहुंचे। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट को सही किया जा सका। 6 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली नहीं आने पर लोग परेशान हो गए। अवर अभियंता संजीव यादव ने कहा लाइटिंग अरेस्टर फुंक जाने के कारण कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। शुक्रवार की शाम फॉल्ट को टीक कराने के बाद आपूर्ति को सुचारू करा दिया गया है। उपखंड अधिकारी उपेंद्र राज ने बताया अन्य बिजलीघरों पर कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें