फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 गांवों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे बंद रही

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फरिहा-मुस्तफाबाद क्षेत्र के 90 गांवों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे बंद रही। मुस्तफाबाद बिजलीघर के पास सुबह चार बजे 33 केवीए का तार टूटकर गिर पड़ा। बिना बिजली के लोग उमस के चलते परेशान रहे। सुबह नौ बजे के बाद आपूर्ति हो सक्री।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग की। जेई कमामुद्दीन के निर्देशन में कार्य चला। बिजली संकट के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया। सुबह नौ बजे के बाद सप्लाई सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रैपुरा फीडर पर भी अनुश्रवण कार्य के लिए शटडाउन लिया गया। आधा घंटे के बाद सप्लाई को सुचारु की गई।
एका में 12 घंटे के बाद ठीक हो सका फॉल्ट
एका। कस्बा में रात 12 बजे अचानक की जसराना से आने वाली विद्युत लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण एका फीडर पूरी रात्रि बंद रहा। रातभर बिजली न आने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे गए। बिना बिजली के लोगों ने मुश्किल से रात गुजारी। रविवार को 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इस दौरान लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक एका फीडर पर आए दिन यह समस्या बनीं रहती है।
विज्ञापन

मशीन में चूहा घुसने से फॉल्ट, 40 गांव की बिजली गुल
नारखी। नगला राम कुंवर बिजली घर की इनकमिंग मशीन में चूहा घुसने से फॉल्ट हो गया। इससे सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक नारखी के 40 गांव को विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। मशीन ठीक होने के बाद दोपहर करीब एक बजे सप्लाई शुरू हो सकी। एक्सईएन विश्वमेंद्र चौहान ने बताया कि इनकमिंग मशीन में चूहा घुसने से फॉल्ट हुआ था। इससे छह घंटे तक 40 गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें