फिरोजाबाद। विद्युत विभाग की सख्ती के बाद भी हजारों उपभोक्ता चूना लगा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में चार हजार उपभोक्ताओं को चिंह्ति किया गया है। जो पूरे माह में विद्युत की सिर्फ 10 यूनिट खपत करते हैं।
विद्युत विभाग ने सबसे कम खपत वाले उपभोक्ताओं की सूची बनाई है। इनमें चार हजार उपभोक्ता सामने आए हैं। जो पूरे माह में सिर्फ 10 यूनिट बिजली खपत करते हैं। अब ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ एक फरवरी से विद्युत विभाग अभियान चलाएगा। दोनों डिवीजन के इन उपभोक्ताओं के घरों में चेकिंग की जाएगी। अगर उपभोक्ता के मीटर में रीडिंग रुकी होगी तो मीटर रीडर और उपभोक्ता पर कार्रवाई होगी। एक्सईएन आरपी वर्मा ने बताया कि ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। संवाद