फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेरिया में बच्चे गुणा-भाग न कर सके, पूरे स्टाफ का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने टूंडला क्षेत्र के विद्यालय एवं फिरोजाबाद नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। स्कूलों में शिक्षा का स्तर ठीक न मिलने पर कई शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही खंड शिक्षाधिकारी को चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहायक शिक्षा निदेशक अबध किशोर सिंह को निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय खेरिया जारखी में शैक्षिक गुणवत्ता न्यूनतम मिली। छात्रों की पुस्तिकाओं पर भी कवर नहीं चढ़े थे। विज्ञान व गणित कार्य को भी काफी समय से चेक नहीं किया गया था। बच्चों को गणित का न्यूनतम ज्ञान भी नहीं था। बच्चों ने बताया कि सहायक अध्यापिका मंजू राठौर द्वारा गाइड से पढ़ाया जाता है। मौके पर गाइड रखी हुई मिली। उन्होंने विज्ञान अध्यापक दिनेश कुमार, मंजू राठौर सहित पूरे स्टाफ का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय उसायनी में शिक्षिका जूही अग्रवाल धूप में बैठकर अखबार पढ़ती हुई मिलीं। उन्हें चेतावनी दी गई। प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर में शौचालय खराब स्थिति में था। फर्स भी कई जगह से धंसा हुआ था। पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। शिक्षा का स्तर भी अच्छा नहीं था। खंड शिक्षाधिकारी तरुण कुमार को 15 दिनों में जांच कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां डाक पंजिका, पत्र प्राप्ति पंजिका, उपस्थित पंजिका, कार्यालय अभिलेख चेक किए। भ्रमण पंजिका न मिलने पर खंड शिक्षाधिकारी को चेतावनी जारी की गई। सभी को चेतावनी जारी कर 15 दिनों में सुधार के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जोनल कोऑडिनेटर एमडीएम रमेश पाराशर, लिपिक अरुणेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें