फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मामले की जांच में पकड़ी लाखों की स्टांप चोरी

Wed, 18 Feb 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रेमपुर रैपुरा-फतेहाबाद रोड पर प्लाट का बैनामा कराने के लिए खरीदार ने सड़क से प्लाट की दूरी 125 मीटर घटा दी। जांच में सड़क से प्लाट की दूरी मात्र 25 मीटर ही निकली। सबरजिस्ट्रार ने आठ बैनामों की जांच में लाखों रुपये की स्टांप चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन


डीएम विजय किरन आनंद द्वारा सभी सबरजिस्ट्रार का निर्देश दिए गए हैं कि पांच लाख से अधिक के सभी बैनामा की जांच की जाए। जांच में स्टांप चोरी का मामला पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सदर तसहील के अंतर्गत होने वाले बैनामों की सबरजिस्ट्रार प्रथम द्वारा जांच की जा रही है। दिसंबर, जनवरी माह में हुए बैनामा में सबरजिस्ट्रार द्वारा आठ मामले की जांच की गई, जिसमें कई अनियमितताएं पकड़ी।


सबरजिस्ट्रार सुरेशचंद्र मौर्य ने बताया कि प्रेमपुर रैपुरा-फतेहाबाद रोड पर रोली गुप्ता द्वारा सड़क से 150 मीटर से अधिक दूरी दर्शा कर प्लाट का बैनामा करा लिया था। मौके पर जांच में पाया गया कि उक्त प्लाट सड़क से मात्र 25 मीटर की दूरी पर था। इस मामले में 240560 रुपये की स्टांप चोरी का मामला पकड़ा है। दूसरा बड़ा मामला ग्रीन स्टेट का पकड़ा है, जिसमें गुड्डी देवी ने हिमायूंपुर में प्लाट दर्शाकर कर बैनामा कराया जबकि जांच में यह उक्त ग्रीन स्टेट में पाया गया। हिमायूंपुर की सर्किल दरें 4500 हैं, जबकि ग्रीन स्टेट की सर्किर दरें 8500 हैं। इसमें 63210 रुपये की स्टांप चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन




सैलई में रानी देवी ने मकान का बैनामा कराया जिसमें 4590 रुपये स्टांप की कमी पाई गई। महताब नगर कैलाशचंद्र द्वारा प्लाट दर्शाकर बैनामा करा लिया, जबकि जांच में टिनशेड का निर्माण पाया गया। इसमें 6400 रुपये की स्टांप चोरी, छारबाग पर छोटी देवी द्वारा कराए गए मकान के बैनामा में 9720 रुपए स्टांप चोरी तथा कटरा जाटवान में ममता वर्मा मकान के बैनामा में 2640 रुपए की स्टांप चोरी का मामला पकड़ा है। इन सभी मामलों में करीब पौने चार लाख रुपये की स्टांप चोरी का मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें