फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खेत में आठ फीट लंबा मगरमच्छ मिला

Fri, 21 Feb 2025 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगला मानसिंह में 8 फुट का मगरमच्छ ग्रामीणों की सहायता से वाइल्ड लाइफ वह एसओएस की टीम ने पकड़ा। - फोटो : नगला मानसिंह में 8 फुट का मगरमच्छ ग्रामीणों की सहायता से वाइल्ड लाइफ वह एसओएस की टीम ने पकड़ा।
विज्ञापन
जसराना। नगला मानसिंह में खेत के पास आठ फीट लंबा मगरमच्छ देख लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग एवं वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम उसे पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार को सुबह लोग लोग खेत की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वहां मगरमच्छ देखकर लोगों की चीख निकल गई। जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। मगरमच्छ ने भागने का प्रयास किया तो कुछ साहसी युवकों ने किसी प्रकार उसे रोका। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने वाइल्ड लाइफ एसओएस को अवगत कराया। वाइल्ड लाइफ एसओएस के अधिकारी भी पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़कर ले गए।
विज्ञापन

रेंजर आशीष कुमार ने बताया नहर के रास्ते मगरमच्छ खेतों तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंचकर टीम ने मगरमच्छ को झाल गोपालपुर नहर में छोड़ा है। वाइल्ड लाइफ एसओएस की सह संस्थापक और सचिव गीता शेषमणि ने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को प्राकृतिक स्थाल पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें