फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेत में काम कर रहे थे किसान, तभी निकल आया 8 फीट लंबा मगरमच्छ; इस तरह बचाई लोगों ने जान

Thu, 20 Feb 2025 08:17 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के जसराना के नगला मानसिंह में किसान खेत की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें मगरमच्छ दिखा। लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
खेत में निकला मगरमच्छ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना में नगला मानसिंह में खेत के पास आठ फीट लंबा मगरमच्छ देख लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग एवं वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम उसे पकड़कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह लोग खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान खेत में मगरमच्छ दिखा। वन विभाग को सूचना दी गई। इस दौरान कुछ साहसी युवाओं ने मगरमच्छ को खेत से बाहर नहीं निकलने दिया। सूचना पर वाइल्ड लाइफ एसओएस के अधिकारी भी पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़कर ले गए।

रेंजर आशीष कुमार ने बताया कि संभावना है कि नहर के रास्ते मगरमच्छ खेतों तक पहुंचा होगा। टीम ने मगरमच्छ को झाल गोपालपुर नहर में छोड़ा है। वाइल्ड लाइफ एसओएस की सह संस्थापक और सचिव गीता शेषमणि ने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को प्राकृतिक स्थल पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें