फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आठ दिन बाद कारखानों में सुनाई दी चूड़ियों की खनक

Sun, 15 Nov 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगला भाऊ स्थित एक चूड़ी इकाई में शनिवार को काम करते श्रमिक। स्रोत: संवाद - फोटो : नगला भाऊ स्थित एक चूड़ी इकाई में शनिवार को काम करते श्रमिक। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करीब एक सप्ताह छुट्टी के बाद शहर की पॉट व टैंक फर्नेस वाली चूड़ी इकाइयों में उत्पादन प्रक्रिया पटरी पर लौट आई। नगला भाऊ एवं शहर के आंतरिक हिस्सों में संचालित चूड़ी इकाइयों में कामकाज सुचारु होने से उद्यमी व कारोबारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


धनतेरस छह नवंबर से कांच चूड़ी कामगार दीपोत्सव की छुट्टियां मनाने को अपने-अपने घरों को लौट गए। शहर की कांच चूड़ी इकाइयों में तभी से सन्नाटा पसरा हुआ था। लगातार आठ दिन कामबंदी के कारण शहर के फुटकर चूड़ी बाजारों बेरौनक थे। वहीं आठ दिन छुट्टी के बाद कामगार कारखानों में पहुंच शुरू हो गए। शनिवार को नगला भाऊ, स्टेशन रोड, नगला बरी और सुहागनगर आदि इलाकों में संचालित पॉट व टैंक फर्नेस वाली कांच चूड़ी इकाइयों में चूड़ी निर्माण कार्य शुरू हो गया।
कांच उद्योग जगत की माने तो रविवार साप्ताहिक बंदी पर काम चलाने के लिए कई इकाइयों ने श्रम विभाग से सहमति मांगी है। कांच चूड़ी उद्यमी संजय जैन घंटू और हिमांशु पाराशर के अनुसार सोमवार से शहर की शत प्रतिशत चूड़ी इकाइयों में उत्पादन प्रक्रिया सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें