फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त शिक्षकों का पोर्टल पर अपलोड़ होगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नवनियुक्त शिक्षकों ने स्कूल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब 282 शिक्षकों के अभिलेख मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। पुराने शिक्षकों को पोर्टल पर अपलोड त्रुटिपूर्ण डाटा सही करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में रिक्त पदों पर 214 पुरुष शिक्षक एवं 68 दिव्यांग एवं महिला शिक्षकों की तैनाती की गई है। ऑनलाइन विकल्प व रोस्टर लगाकर शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिया है। अब पुराने शिक्षकों की तरह ही नवनियुक्त शिक्षकों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को जल्द ही इनकी सेवा पुस्तिका व शैक्षिक, सेवा संबंधी अभिलेख पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारियों को शीर्ष प्राथमिकता पर कार्य पूरा कराने को कहा गया है। इसी माध्यम से इनको अवकाश के साथ ही दूसरी सुविधाएं दी जाएंगी।
खंड शिक्षाधिकारी को नवनियुक्त शिक्षकों का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। इसके लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है। पुराने शिक्षकों का भी डाटा दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद पाठक, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें