फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई में इस साल बेसिक वाले छात्र 11वीं में ले सकेंगे स्टैंडर्ड गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2020-21 सत्र में छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाजनक फैसला किया है। हाईस्कूल में बेसिक गणित लेने वाले छात्र-छात्राएं इस साल 11वीं व 12वीं में स्टैंडर्ड मैथ ले सकते हैं। कोविड-19 दौर के चलते सीबीएसई ने इसी साल के लिए ये फैसला किया है। बेसिक मैथ आसान व स्टैंडर्ड कठिन होता है। ये वही छात्र लेते हैं, जिनको भविष्य में ही कैरियर बनाना होता है। इस साल 10वीं में बेसिक गणित लिए किसी विद्यार्थी का मूड बदलता है तो वो स्टैंडर्ड ले सकता है।
विज्ञापन

पिछले साल तक 10वीं में बेसिक गणित लेने वाले विद्यार्थियों को 11वीं में स्टैंडर्ड मैथ नहीं मिलता था। वो विद्यार्थी तभी स्टैंडर्ड मैथ ले सकता था, जब बेसिक गणित से मैथ की कंपार्टमेंट परीक्षा पास कर लें। इस साल कोविड-19 के चलते हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षाएं कराने पर संशय बना हुआ है। इसलिए सीबीएसई ने केवल इस साल छात्र-छात्राओं को ये सुविधा दी है। स्कूल संचालकों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि 11वीं स्टैंडर्ड गणित लेने वाले विद्यार्थी की योग्यता व क्षमता इसके अनुरूप है या नहीं। विद्यार्थी को स्टैंडर्ड मैथ की तैरूरी उसी हिसाब से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें