शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। नगर के एक मात्र जेएस विश्वविद्यालय में गत दिवस करियर गाइडेंस के लिए अंतरराष्ट्रीय ई-सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें देश व विदेश से आए शिक्षाविदों ने छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में रोजगारपरक विभिन्न कोर्सों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य जेएस विश्वविद्यालय फार्मेसी विभाग प्रोफेसर अजीत यादव ने किया। कुलपति शोभित विश्वविद्यालय गंगोह सहारनपुर के प्रोफेसर डॉ. रंजीत सिंह प्रति ने वर्तमान और आने वाले समय के उभरते हुए कोर्सेज की चर्चा की। उन्होंने छात्रों को फार्मेसी बायोइन्फरमेटिक्स, रोबोटिक्स, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, आधारित क्षेत्रों को चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने वैक्सीन एवं दवाओं के शोध क्षेत्र में अनंत संभावनाओं को पैदा किया है।
भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. विवेक यादव, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के नर्सिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव और एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा के फार्मेसी हेड डॉ. तनवीर नावेद ने बी फार्म के साथ ही पैरामेडिकल एवं इंजीनियरिंग कोर्स करके अच्छी नौकरी पाने की संभावनाओं को बताया है। सेमिनार का लाइव प्रसारण जेएस विश्वविद्यालय फार्मेसी डिपार्टमेंट नामक बेसबुक पेज एवं जूम एप पर किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव ने सफल आयोजन पर विश्ववद्यिालय के प्राचार्य एवं उनकी पूरी टीम मानवेंद्र यादव, काजल नागपाल, अभिलाषा दुबे, विजय नारायण, शिबूदास, उमा यादव, श्वेता और सुषमा को बधाई दी।