फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम वर्क करने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जूनियर हाईस्कूल उमुर्रा के प्रधानध्यापक डॉ. सहदेव सिंह चौहान ने बताया कि स्कूल में ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल खुलने पर जिसका अच्छा होमवर्क और डेटवाइज होगा, ऐसे छात्र-छात्राओं को विद्यालय सम्मानित करेगा। प्रधानाध्यापक ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि अपने बच्चों को ऑनलाइन ग्रुप में दिए गए कार्य को करने को प्रेरित करें। इतना ही नहीं अपने साथ अन्य छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर उपलब्ध करने में सहयोग करें।
विज्ञापन

अगर किसी के पास मोबाइल नहीं है तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने पास काम करने के लिए बुलाएं। उन्होंने बताया कि जो छात्र-छात्राएं दिए हुए कार्य को लगातार करेंगे। उन्हें स्कूल खुलने पर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक क्लास में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान से नवाजा जाएगा। स्थान प्राप्त करने बाले छात्र-छात्राओं को 151, 100 व 50 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। छात्रों को चयन डेट वाइज किए गए कार्य से होगा। सभी विषय का कार्य चेक करने के बाद स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का चयन किया जाएगा, जो छात्र अधिक बच्चों को जोड़ने में सहयोग करेगा उसे भी स्कूल सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें