फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की दीवार काटकर नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
थाना रसूलपुर क्षेत्र स्थित दुकान में चोरी की घटना के बाद दुकान दिखाता दुकानदार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के नालबंद चौराहा के समीप मंगलवार चोरों ने एक दुकान के पीछे नकब लगाकर हजारों की नकदी और एक लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की तहरीर दी। रसूलपुर थाना क्षेत्र के पुराना रसूलपुर निवासी जहूर खां की दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के नालबंद चौराहा के समीप परचून की दुकान है। लॉकडाउन के कारण विगत 25 मार्च से दुकान बंद थी।
विज्ञापन

बुधवार रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार काटकर अंदर प्रवेश कर लिया और तकरीबन 22 हजार रुपये की नकदी और एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने कटी दीवार देखकर घटना की जानकारी जहूर और पुलिस को दी। सूचना पर जहूर परिजनों और पार्षद अजय गुप्ता के साथ मौके पर गए। सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित दुकानदार से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें