ई रिक्शा लूट ले गए बदमाश
- पैमेश्वरगेट के समीप बेहोशी की हालत में मिला चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। चालक को पीटकर बदमाश ई रिक्शा लूटकर ले गए। घायल चालक को परिजन उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार को निजी अस्पताल ले गए।
बसईमोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी अमन कुमार (18) ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार दोपहर वह दक्षिण थाना क्षेत्र के पैमेश्वरगेट के समीप बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच पुलिस युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आई। वहीं युवक के परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। उन्होंने बताया कि युवक ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसका ई रिक्शा गायब है। जिसे बदमाश लूटकर ले गए है। थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार शुक्ला का कहना है कि युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। युवक के होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा कि बदमाश कहां से ई रिक्शा में बैठे थे।पीड़ित परिजन तहरीर देते है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।