शिकोहाबाद में एक दुकान पर पान मशाला बिक्री करने पर दुकान सील करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम
- फोटो : FIROZABAD
फिराजाबाद। चोरी-छुपे गुटखा की बिक्री की जा रही है। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीम ने शिकोहाबाद में छापेमारी की। एक दुकान पर गुटखा मिलने पर दुकान को सीज कर दिया गया। साथ ही अग्रिम आदेश तक दुकान का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया। शिकायत मिली थी शिकोहाबाद के मोहम्मद माह शंकरपुरी में राकेश शर्मा की दुकान पर पान-मसाला, गुटखा की बिक्री की जा रही है।
पुलिस पुलिस बल के साथ क्षेत्र में छापेमारी करने के लिए पहुंच गई। मौके पर 15 हजार रुपये का गुटखा सीज कर दिया गया। दुकान का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया। खाद्य निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि गुटखा, पान-मसाला की जो बिक्री करेगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। दुकान को सीज कर दिया जाएगा।