फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित जलापूर्ति का दंश, पेयजल संकट से जूझ रहे कई इलाके

विज्ञापन
कुशवाहा नगर स्थित सूखे पड़े नल नहीं पहुंचता घरों के कनेक्शनों में पानी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर नहर से गंगाजल मिलने के बाद भी शहर के तमाम इलाके पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कहीं दूषित जलापूर्ति से लोग परेशान हैं तो कहीं पानी का प्रेशर ठीक नहीं है। लीकेज लाइन और खुले कनेक्शनों को पूरी तरह से बंद करने में भी जलकल संस्थान फेल साबित हो रहा है। पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। तीस से चालीस टैंकर प्रतिदिन जलापूर्ति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

शहर की सात लाख की आबादी को प्रतिदिन 92 एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन जलकल संस्थान 70 से 75 एमएलडी पानी की आपूर्ति दे पा रहा है।
नगला मिर्जा क्षेत्र में सती आश्रम की टंकी से पानी की आपूर्ति की जाती है। हालांक लोगों का कहना है कि शुरुआत में 20-25 मिनट दूषित पानी की आपूर्ति होती है। इसके बाद साफ पानी आता है और तब तक आपूर्ति बंद हो जाती है।
ऐसे में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। कई बार शिकायत कराने के बावजूद समस्या जस की तस है। वहीं मोहल्ला सरजीवन नगर स्थित लेखपाल वाली गली में भी दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के रवि कुमार का कहना है कि इस संबंध में कई बार जलकल और जल निगम के साथ क्षेत्रीय पार्षद को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। दूषित पानी से क्षेत्र के 100 से अधिक परिवार परेशान हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला न्यू कुशवाहा नगर में तो पानी की आपूर्ति ही नहीं हो रही है। ऐसे में यहां के लोग नलकूप और निजी सबमर्सिबल से पानी भरने को विवश है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मैन लाइन में पानी है, लेकिन लिंक गलियों में पानी की आपूर्ति नहीं होती है। हालांकि क्षेत्र में नई पाइपलाइन भी डाली जा चुकी है। श्रीराम कालोनी, नगला भाऊ, जाटवपुरी क्षेत्र, कोटला रोड से जुडे़ कुछ क्षेत्रों में भी दूषित जलापूर्ति की समस्या है।
लोगों की बात
सुबह और शाम की आपूर्ति के दौरान पानी इतना दूषित आता है कि उसका प्रयोग किसी कार्य में नहीं किया जा सकता। क्षेत्र में कई कनेक्शन खुले है। यदि उन्हें बंद करा दिया जाए तो समस्या का निस्तारण हो सकता है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। - होराम सिंह, नगला मिर्जा बड़ा
पूरे क्षेत्र में सप्लाई पहुंच रही है लेकिन अंदरूनी गलियों में पानी की आपूर्ति नहीं पहुंचती है। मैन लाइन में पानी दोनों समय आता है लेकिन पानी का प्रेशर कम होने के कारण लिंक गलियों में आपूर्ति बाधित हो जाती है। -छोटे लाल, न्यू कुशवाहा नगर
गलियां इतनी छोटी है कि टैंकर भी नहीं आ सकता। सड़क पर लगे नलकूप से पानी भरने को विवश है। सुबह किसी कार्य को करने से पहले पानी भरना पड़ता है। कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। -अमर सिंह, न्यू कुशवाहा नगर
पूरे क्षेत्र में साफ पानी आता है लेकिन लेखपाल वाली गली में दूषित पानी की आपूर्ति होती है। इसका प्रयोग किसी कार्य में नहीं किया जाता सकता। क्षेत्र में सरकारी सबमर्सिबल भी नहीं है। निजी सबमर्सिबल से पानी भरने को विवश होना पड़ता है। -राम प्यारी, सरजीवन नगर
न्यू कुशवाहा नगर की जिन गलियों में पानी नहीं पहुंच रहा, उन्हें चेक कराया जाएगा। अभी पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। इस कारण दिक्कत आ रही है। जिन क्षेत्रों में दूषित पानी पहुंच रहा है, वहां कुछ लोगों ने कनेक्शन खुले छोड़ दिए है। खुले कनेक्शन बंद कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों ने मैन लाइन से निजी मिस्त्री द्वारा कनेक्शन करा लिए है। इस कारण आपूर्ति के दौरान कुछ देर गंदा पानी आता है।
विज्ञापन

-शिवराज वर्मा - सहायक अभियंता जलकल विभाग
प्रति दिन जलापूति करने वाले टैंकरों की संख्या - 30 से 35
शहर के लिए प्रति दिन चाहिए - 92 एमएलडी पानी
शहर को प्रति दिन मिल रहा है पानी - 70 से 75 एमएलडी
शहर में जलापूर्ति के लिए टंकियों की संख्या - 27
जलापूर्ति के लिए चालू हालात में नलकूपों की संख्या - 218
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें