फिरोजाबाद। आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं करना जिले के चार एडीओ पंचायत के लिए महंगा साबित हुआ। बार-बार चेतावनी के बाद भी शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं करने पर डीपीआरओ ने चारों की जुलाई माह की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं।
डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने लापरवाही बरतने वाले ब्लॉकों में शिकोहाबाद में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत राकेश कुमार निर्मल, नारखी ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्रलता तोमर, जसराना ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी रक्षपाल सिंह के साथ सहायक विकास अधिकारी पंचायत हाथवंत साबिर अली का जुलाई माह की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं।
वहीं एडीओ पंचायत शिकोहाबाद राकेश कुमार निर्मल एवं हाथवंत ब्लाक के एडीओ पंचायत साबिर अली का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत चंद्रवार में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं करने के कारण पंचायत सचिव आदित्य मिश्रा को कारण बताओ नोटिस दिया है।