फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: कोलकाता से गुरुग्राम जा रही डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल

Sun, 01 Nov 2020 05:10 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में शनिवार रात को एनएच-2 पर प्रताप चौराहा स्थित ओवर ब्रिज पर सवारियों से भरी डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए शिकोहाबाद स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में कुल 72 यात्री सवार थे। ये लोग कोलकाता से गुरुग्राम जा रहे थे। इनमें अधिकांश लोग मजदूर हैं।

विज्ञापन


डबल डेकर बस गुरुग्राम के लिए जा रही थी। शनिवार रात तकरीबन 12 बजे के जब यह बस शिकोहाबाद के प्रतापपुर चौराहे से ओवर ब्रिज पर चढ़ी तो डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई। 


बस यात्री गौतम ने बताया कि बस में 72 मजदूर और आठ बच्चे सवार थे। सभी लोग पश्चिमी बंगाल के 24 परगना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये लोग आपस में रिश्तेदार और ग्रामीण हैं। आर्थिक तंगी के चलते सभी लोग परिवार सहित मजदूरी करने के लिए गुरुग्राम जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।  
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

बस की लाइट खराब थी

गौतम ने बताया कि बस की लाइट खराब हो गई थी, जिससे चालक को सामने सही से दिखाई नहीं पड़ रहा था। जैसे ही बस ओवरब्रिज पर चढ़ी, तभी अचानक सामने डिवाइडर दिखाई दिए। अचानक चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। चालक-परिचालक भाग खड़े हुए। 

हादसे की जानकारी होते ही सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा और एसएचओ सुनील कुमार तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गौतम ने बताया कि हादसे में लगभग 20 यात्री मामूली रूप से हुए हैं। पुलिस ने सभी यात्रियों को रोडवेज से दो बसें मंगवा कर भेजने का इंतजाम किया। इसके बाद सभी मजदूर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें