फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ आगरा ही नहीं, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी भी बनेंगे 'स्मार्ट सिटी'- केंद्रीय सचिव

Sun, 01 Nov 2020 11:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
केंद्रीय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा साथ में आगरा के डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय शहरी कार्य मंत्रालय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शनिवार को आगरा मेट्रो और स्मार्ट सिटी की समीक्षा के बाद कहा कि सिर्फ आगरा ही नहीं बल्कि पूरा मंडल स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके संबंध में कमिश्नर से चर्चा हुई है। मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी को भी स्मार्ट सिटी में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय सचिव ने कहा कि देश के 100 स्मार्ट सिटी में आगरा चौथे नंबर पर है। जितना पैसा काम के लिए मिला था, उसका 75 फीसदी खर्च हो चुका है। ताजमहल के आसपास जिस तरह से स्मार्ट सिटी में कार्य हो रहे हैं, उसी तर्ज पर जल्द पूरे शहर में विस्तार होगा। 


उन्होंने कहा कि आगरा मंडल को स्मार्ट बनाने के लिए जनसहभागिता जरूरी है। हर घर में बेहतर साफ-सफाई, 24 घंटे पेयजल आपूर्ति, ई-कॉमर्स कार्य शुरू कराएं। प्रत्येक व्यक्ति का जीवन स्तर बेहतर होने से स्मार्टनेस आएगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय सचिव ने कहा कि अमृत योजना के तहत शहर में सीवर, पेयजल और पार्कों का बड़े स्तर पर काम हो रहा है। 24 पार्कों का सौंदर्यीकरण हुआ है। 43 हजार आवासों का लक्ष्य हैं, इनमें 12 हजार आवास बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि नारायच में 1200 आवास बने हैं, उनमें जो कमियां हैं उन्हें दूर करा जल्द उन्हें भी उपयोग में लाया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

'आगरा में एक साथ नहीं किया जाए पूरी पीएसी को शिफ्ट'

केंद्रीय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार, डीएम प्रभु एन सिंह व यूपीएमआरसी के अधिकारियों के साथ पीएसी मैदान का निरीक्षण किया। यहां यूपीएमआरसी एमडी कुमार केशव ने नक्शे पर उन्हें एलाइनमेंट व निर्माणों के बारे में समझाया। 

इस दौरान पीएसी की अधिकारी वंदना मिश्रा ने केंद्रीय सचिव से कहा कि पीएसी की शिफ्टिंग के लिए जितनी जगह चाहिए उतनी जगह नहीं मिली है। उन्होंने सुझाव दिया कि मैदान से पीएसी को एक बार में पूरा शिफ्ट नहीं किया जाए। इस पर केंद्रीय सचिव ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से बात करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। 

जिला प्रशासन ने रहनकलां में एडीए की लैंड बैंक से सात हेक्टेयर जमीन पीएसी को उपलब्ध कराई है जबकि अधिकारियों के आवास, रेडियो स्टेशन व अन्य कार्यालयों को एडीए हाइट्स में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। यहां से केंद्रीय सचिव पुरानी मंडी चौराहा पहुंचे। यहां मेट्रो का ताजमहल स्टेशन प्रस्तावित है। स्टेशन के निर्माण व अन्य कार्यों को लेकर यूपीएमआरसी अधिकारियों ने उन्हें विस्तार से बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें