फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिना फायर सिलिंडर के दौड़ रही डबल डेकर बस सीज, कई के चालान

Mon, 05 Oct 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला टोल प्लाजा पर बसों की चेकिंग करते परिवहन विभाग व पुलिस संवाद
विज्ञापन
टूंडला। टोल प्लाजा पर रविवार तड़के पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन कवच अभियान के तहत नियमों की अनदेखी कर रही बसों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सड़क हादसों और आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सुबह 5 बजे स्लीपर व डबल डेकर बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान एक डबल डेकर बस में आग से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र (फायर सिलिंडर) नहीं मिलने पर उसे मौके पर ही सीज कर दिया गया, जबकि अन्य कमियां मिलने पर कई अन्य बसों के चालान काटे गए।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी गौरी शंकर ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले वाहन स्वामियों और चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और यह अभियान आगे भी लगातार चलेगा। इस अचानक हुई कार्रवाई से अनधिकृत बस चालकों में हड़कंप मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें