मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिला उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठक ली। उन्होंने उद्यमियों को उद्योगों के संचालन में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं अन्य रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए बैंकर्स से कहा कि योजनाओं में जो आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं, उनमें ऋण वितरण में देरी न करें। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं गारंटी प्रदान कर युवाओं को स्वःरोजगार के लिए वित्तीय सहयोग उपलब्ध करा रही है, ऐसे में बैंकों की उदासीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, व्यापार बंधु, उद्योग विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।