फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बोल रहे 70 मरीज डेंगू के बचे, लेकिन अस्पताल में दिख रही मरीजों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को नई आबादी वाले क्षेत्र के साथ सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डेंगू मरीजों की संख्या 70 रह गई है। बाकी सामान्य मरीज भर्ती है। लेकिन इन आंकड़ों की हकीकत मेडिकल कॉलेज और शहर के निजी अस्पताल, पैथोलॉजी में लगी भीड़ को देखकर तालमेल नहीं खा रही है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू, मलेरिया एवं वायरल बुखार से पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से डीएम चंद्र विजय सिंह ने सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण किया। कॉलेज प्राचार्या डा.संगीता अनेजा, सीएमओ डा.दिनेश कुमार प्रेमी, बाल रोग विशेषज्ञ डा.एलके गुप्ता एवं लखनऊ से आई विशेष मेडिकल टीम से जानकारी की। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज में भर्ती चार सौ से अधिक मरीजों मे 70 ही डेंगू से प्रभावित है। बाकी को सामान्य बुखार है।
जिले में डेंगू रोग में गिरावट आ रही है। लेकिन शहर के सौ शैय्या और प्राइवेट ट्रामा सेंटर के साथ करीब दो सौ से अधिक निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लगीं हैं। साथ ही बेड भी फुल हैं। हर अस्पताल में डेंगू और वायरल के मरीज जिंदगी मौत से जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नई आबादी के मोहल्लों में दस्तक, घर-घर जाकर किया जागरूक
डीएम चंद्र विजय सिंह ने नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम के साथ शहर के हिमायूंपुर, भीमनगर, सुहाग नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। यहां पर लगाए गए स्वास्थ्य विभाग के कैंपों का निरीक्षण कर व व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान उन्होने घर-घर जाकर उसमें एंटीलार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें