फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पत्नी को दिया तलाक, प्रेमिका ने भी शादी से किया इन्कार

Fri, 06 Nov 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। प्रेमिका के कहने पर पत्नी को तलाक देना युवक को महंगा पड़ गया। प्रेमिका ने शादी नहीं की। आरोप है कि प्रेमिका ने अपने परिजन संग मिलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एटा चौराहा निवासी अजीत सिंह की शादी दीपाली निवासी आवास विकास कॉलोनी शिकोहाबाद के साथ 20 मई 2022 को हुई थी। इस बीच उसकी मुलाकात स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नेहा राजपूत निवासी मिर्जापुर भोगांव मैनपुरी से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि नेहा के कहने पर उसने 2 अप्रैल 2025 को अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इस दौरान नेहा ने उससे 50 हजार रुपये भी उधार लिए।
तलाक के बाद जब पीड़ित ने अपनी प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव डाला तो कि 14 अप्रैल 2026 को नेहा अपने परिजन के साथ बालाजी मंदिर पर आई। जहां दोनों के बीच मुलाकात हुई। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह अचेत हो गया। आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर नेहा, उसकी मां सीमा देवी, बहन आकांक्षा, बुआ मंजू तथा कमलेश निवासी शिकोहाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ जयबिंद गुप्ता का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें