सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते छात्र।
शहरी को पीछे छोड़ कस्बों में छात्रों ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए। सीबीएसई 12वीं के परिणाम में जसराना के छात्र गर्वित बंसल अव्वल रहे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे सचिन भारद्वाज नारखी ब्लाक के गांव ओखरा के निवासी है। बिजली का अभाव होने के बावजूद उसने देर रात तक पढ़ाई करके सफलता हासिल की।
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट रविवार को घोषित किया गया। इसमें जसराना के ट्रेडिंग का काम करने वाले अरविंद कुमार बंसल के पुत्र गर्वित बंसल ने जिला टॉप किया। ज्ञानदीप स्कूल शिकोहाबाद के छात्र गर्वित बंसल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वही, जिले में दूसरे पायदान पर रहे टाइनी टोट्स स्कूल टूंडला के सचिन भारद्वाज पुत्र जितेंद्र भारद्वाज। सचिन मूलरूप से ब्लाक नारखी के गांव ओखरा के निवासी हैं, पिता पीडब्ल्यूडी विभाग में मेठ हैं। मामा के घर रहकर सचिन ने यह सफलता हासिल की है। उधर, तीसरे स्थान पर रहने वाले सिरसागंज के गिफ्ट गैलरी दुकान को संचालित करने वाले दिलीप सिंंह के पुत्र रमन प्रताप सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इंदिरा मेमोरियल स्कूल के छात्र की सफलता पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। किड्स कार्नर स्कूल के छात्र 95.04 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरे स्थान पर रहे। हर्षित कौशिक जिला अस्पताल में ही तैनात डा. वीपी कौशिक के पुत्र है। सफलता का श्रेय अपने मां रचना कौशिक और शिक्षक विकास उपाध्याय को दिया है।