फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटू होंगे निर्विरोध जिला पंचायत के अध्यक्ष

Fri, 01 Jan 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय प्रताप उर्फ छोटू निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। अध्यक्ष के नामांकन के लिए ऐतिहासिक जुलूस के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे विजय प्रताप ने अपना नामांकन दो सेट में दाखिल किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो.रामगोपाल यादव सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव सहित जिले के तीनों विधायक मौजूद थे। शाम तक एक ही नामांकन पत्र जमा होने पर उनका निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया। वह जिला मुख्यालय से जैसे ही बाहर निकले समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक का था। सपा के घोषित प्रत्याशी विजय प्रताप उर्फ छोटू शुक्रवार को वाहनों के लंबे काफिले के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय से सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष डा.दिलीप यादव, सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, जसराना विधायक रामवीर यादव, शिकोहाबाद विधायक ओम प्रकाश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य मातादीन धनगर, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, अरुण कुमार, दुर्गपाल सिंह यादव उर्फ डीपी यादव के साथ सपा के कई वरिष्ठ नेता जिला मुख्यालय पहुंचे। छोटूे ने दोपहर करीब एक बजे  आरओ एवं डीएम विजय किरन आनंद, एआरओ पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव, जिला मत्स्य अधिकारी श्रीकिशन शर्मा के समक्ष नामांकन के दो सेट दाखिल किए। तीन बजे तक जब कोई नामांकन करने को नहीं पहुंचा तो अफसरों ने नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी। विजय प्रताप उर्फ छोटू के ही नामांकन आने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। एआरओ श्रीकिशन शर्मा ने बताया कि नामांकन के दौरान विजय प्रताप उर्फ छोटू के दोनों सैट सही मिले हैं। इस दौरान विजय प्रकाश यादव, मनोज यादव, सुधीर यादव एडवोकेट, अजय यादव, आदर्श यादव धन्नू, योगेश गर्ग, राजकुमार राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव के साथ अन्य सपाई मौजूद थे।

छावनी में तब्दील रहा मुख्यालय
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र दाखिल किए जाने को लेकर मुख्यालय पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। मुख्यालय के बाहर भी एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम मुख्यालय के साथ एएसपी सिटी, एएसपी देहात डा. संजय यादव, सीओ मुख्यालय प्रेम प्रकाश के साथ कई थाना प्रभारी थे।
विज्ञापन


युवा होगी जिला पंचायत की नई कैबिनेट
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय प्रताप उर्फ छोटू के काबिज होने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार जिला पंचायत की कैबिनेट युवा होगी। 33 जिला पंचायत सदस्यों में यदि कुछ को छोड़ दें तो अधिकांश युवा हैं।

सुल्तान नहीं पहुंचे नामांकन करने
सपा के वरिष्ठ नेता सुल्तान सिंह यादव ने नामांकन पत्र खरीद तो लिए लेकिन उन्हें दाखिल करने नहीं पहुंचे। सूत्रों की माने तो प्रस्तावक और अनुमोदक न मिलने के कारण वे नामांकन करने नहीं पहुंचे।

प्रदेश में सबसे कम उम्र के जिला पंचायत अध्यक्ष छोटू
फीरोजाबाद से निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने विजय प्रताप सिंह यादव अब तक के सबसे कम उम्र के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। अधिकारियों की माने तो छोटू यादव प्रदेश के सबसे युवा जिला पंचायत अध्यक्ष होंगे।

तीसरी बार घर में पहुंची लालबत्ती
छोटू के  जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद उनके घर तीसरी बार लालबत्ती पहुंची है। छोटू के पिता विधायक हरिओम यादव और माता रामसखी यादव भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। छोटू की जीत के साथ यह पहला मौका है जब जिला पंचायत की कुर्सी पर एक ही परिवार के तीन लोग काबिज हुए हों।

रामगोपाल ने गले से लगाया
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे विजय प्रताप सिंह यादव के साथ सैकड़ों वाहनों का काफिला था। उनकी जीत के बाद रामगोपाल ने उन्हें गले से लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें