फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिला कृषि अधिकारी ने मारा छापा, पूर्व सचिव के घर डंप मिली डीएपी व एनपीके; केस दर्ज

Sat, 05 Oct 2024 06:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में जिला कृषि अधिकारी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सचिव के घर डीएपी व एनपीके डंप मिली। उन्होंने केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
डीएपी की कालाबाजारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पूर्व सचिव नवीन कुमार के घर से जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने 71 बोरी खाद और बरामद की है। इसमें 51 बोरी एनपीके के साथ 20 बोरी डीएपी शामिल हैं। पूर्व सचिव के खिलाफ थाना सिरसागंज में अभियोग दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के तिलियानी गांव का है। गांव निवासी साधन सहकारी समिति के पूर्व सचिव नवीन कुमार के घर से 125 बोरी डीएपी की पकड़ी गई थीं। गोपनीय सूचना पर एसडीएम सिरसागंज रंजीत कुमार सिंह व जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने छापेमारी की थी तो ट्रैक्टर से उतर रही थीं। 

एआर कोपरेटिव सतीश कुमार एवं उप जिला कृषि अधिकारी विष्णु शंकर ने जांच की तो यह डीएपी दतावली समिति से गई थीं। आखिर समिति के सचिव को निलंबित कर दिया था। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि पूर्व सचिव नवीन कुमार के घर पर और डीएपी होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर शनिवार को उन्होंने दोबारा जांच की। 
विज्ञापन


नवीन कुमार के घर पर 20 बोरी डीएपी तथा 51 बोरी एनपीके और बरामद की गई है। उन्होंने डीएपी एवं एनपीके के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दिए जाने के कारण उसे कठफोरी पुलिस चौकी के सुपुर्दगी में दे दिया है। वहीं पूर्व सचिव के खिलाफ थाना सिरसागंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें