फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चार मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव

Sat, 05 Oct 2024 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वायरल बुखार के साथ अब डेंगू भी लोगों पर हावी हो रहा है। जहां घर-घर लोग वायरल बुखार से परेशान हैं। वहीं, जनपद में चार मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। डेंगू प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। अब इस सीजन में कुल डेंगू मरीजों की संख्या 20 हो चुकी है।अलीनगर कैंजरा में तीन लोगों की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। तीनों मरीजों की प्राइवेट पैथोलॉजी पर जांच कराने पर कार्ड में डेंगू पॉजिटिव आया था। स्वास्थ्य विभाग ने एलाइजा जांच कराई, इसमें भी डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इधर, जसराना के गांव जाजुमई में भी 70 वर्ष के वृद्ध की रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव आई है। एसीएमओ डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि अलीनगर कैंजरा में तीन और जसराना में एक डेंगू का मरीज मिला है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शुक्रवार को 1336 मरीजों ने पंजीकरण करा प्राथमिक उपचार कराया। इसमें वायरल बुखार के 640 मरीज शामिल रहे। मरीजों की डेंगू, मलेरिया व टायफाइड जांच कराई गई। फिजिशियन डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि ओपीडी में वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। कुछ केस ऐसे भी सामने आ रहे है जो पिछले कई दिनों से बीमार हैं। वह स्वयं या किसी झोलाछाप से इलाज कराने के बाद हालत बिगड़ने पर आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को वार्ड में भर्ती करवा दिया जाता है। शेष को ब्लड जांच कराने के बाद रिपोर्ट के आधार पर परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें