फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गृह क्लेश से तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 15 Nov 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव आटेपुर में रविवार सुबह गृह क्लेश से परेशान एक महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।
विज्ञापन

नगला खंगर क्षेत्र के गांव आटेपुर निवासी कल्पना देवी (25) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व मोहन के साथ हुई थी। मूल रूप से मैनपुरी जनपद के घिरोर की रहने वाली कल्पना देवी गृह क्लेश से तंग आ गई थी। नगला खंगर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि गृह क्लेश से तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर ससुरालीजन नहीं थे। पुलिस ने मृतका के मायका पक्ष को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंचे परिजन ने ससुरालीजन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नगला खंगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। सीओ चंचल त्यागी का कहना है कि गृह क्लेश में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें