जसराना। एसडीएम जसराना ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव घाघऊ नगला पांडे में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को कमियां मिलने पर मौजूद केयरटेकर को फटकार लगाई। इस दौरान प्रधान को दो दिन का समय दिया है। एसडीएम जसराना सुरेंद्र सिंह घाघऊ नगला पांडे की गोशाला पहुंचे। गोशाला का बारीकि से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को गोशाला में गंदगी मिली। वहीं गोवंश के रखरखाव का हाल भी सही नहीं मिला। वहीं गोवंश के लिए हरा चारा नहीं मिला। गोशाला में मिली अव्यवस्थाओं को देख एसडीएम ने मौजूद केयरटेकर को फटकार लगाई। इस दौरान कहा कि गोशाला में गंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहां मौजूद प्रधान के प्रतिनिधि को गोशाला के बेहतर रखररखाव के निर्देश दिए। इस दौरान कहा कि दो दिन में व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो कार्रवाई की जाएगी।
-
जसराना तहसील क्षेत्र की घाघऊ नगला पांडेय में मौजूद गोशाला का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान वहां गंदगी का अंबार मिला। वहीं हरा चारा भी नहीं मिला। प्रधान ने दो दिन का समय मांगा है। दो दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुईं तो कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेंद्र सिंह, एसडीएम जसराना