फिरोजाबाद। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को जारी किए अंतरिम बजट में 100 करोड़ घरों को 100 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया है। वैसे तो जिले में 3 लाख से ज्यादा उपभोक्ता बिजली का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन जिले में 1.37 लाख उपभोक्ता ऐसे भी हैं जो एक किलो वाट के कनेक्शन पर 100 यूनिट से कम बिजली खर्च कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलने का अनुमान है।
विद्युत निगम के आंकड़ों के अनुसार जिले में तीन लाख 434 उपभोक्ता बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 10 हजार उपभोक्ताओं के कमर्शियल कनेक्शन धारक हैं। इन लोगों ने अपनी मिल, चक्की, सेलर, स्पेलर आदि चलाने को बिजली का कनेक्शन ले रखा है। जबकि एक लाख 37 हजार 413 उपभोक्ता सामान्य रूप से बिजली खर्च कर रहे हैं। उनके घरों में एक किलो वाट का कनेक्शन है और प्रति माह 100 यूनिट से कम बिजली खर्च कर रहे हैं। ये सभी उपभोक्ता सामान्य परिवारों से हैं। इनमें बहुत से उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके घरों में एक बल्ब, एक पंखा और एक टीबी लगी है। यह योजना शुरू होने के बाद लाभार्थियों की श्रेणी में सबसे पहले यही उपभोक्ता शामिल होंगे। अधिकारियों का कहना है कि आदेश आने के बाद योजना को पूरी से लागू किया जाएगा और उसके अनुसार उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाएगा।
-योजना के संबंध में आदेश आने के बाद उसके अनुसार उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाएगा। किस उपभोक्ता को इसका लाभ दिया जाएगा और किस तरह लाभ मिलेगा। यह योजना शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।
एनपी सिंह, एसई विद्युत निगम