फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों ने शुरू की कलम बंद हड़ताल

Sat, 20 Feb 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कई विभागों के जूनियर इंजीनियरों ने गुरुवार से कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी। प्रदेश सरकार के खिलाफ लामबंद हुए इंजीनियर 24 फरवरी तक कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। शनिवार को सिंचाई निर्माण खंड कार्यालय पर जूनियर इंजीनियरों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महांसघ के बैनर तले कई विभागों के अवर अभियंता 4800 ग्रेड-पे सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार वायदा खिलाफी कर रही है। ऐसे में जूनियर इंजीनियरों में आक्रोश है। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद सचिव सुखवीर सिंह यादव के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग, आरईएस, सिंचाई, जलनिगम, विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियरों ने शनिवार को शिकोहाबाद स्थित सिंचाई निर्माण खंड कार्यालय पहुंचकर अपनी-अपनी माप पुस्तिकाएं संघर्ष समिति को सौंप दीं। जूनियर इंजीनियरों ने एलान किया कि जब तक शासन द्वारा 4800 ग्रेड-पे की मांग नहीं मानी जाती, तब तक कोई जूनियर इंजीनियर कार्य नहीं करेगा। 24 फरवरी तक सभी जूनियर इंजीनियर कार्य बहिष्कार करेंगे। 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। आवश्यकता पड़ने पर इंजीनियर जेल  जाएंगे। इस दौरान महासंघ अध्यक्ष इं. राजीव कुमार, सचिव सुखवीर सिंह यादव, अरुण कुमार, विजय किशोर, प्रदीप कटिया, महेंद्र सिंह, राजकपूर, लोकेश कुमार, अभिषेक प्रताप सिंह, अजय कुमार, घनश्याम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें