फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, महिला की मौत

Sat, 20 Feb 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी तैयारी करते समय एक मकान में विस्फोट हो गया। आग लगने के साथ तेज धमाका हुआ। धमाके में मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में महिला की मौत हो गई, वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन गंभीर हालत में उसे आगरा ले गए। हादसे की खबर क्षेत्र में फैलते ही पुलिस के साथ बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

 सिरसागंज  थाना क्षेत्र के मोहल्ला मियां बाजार निवासी इसरार पुत्र गफूर खां आतिशबाजी का काम करता है। घर से कुछ ही दूरी पर मेला मवेशी के समीप उसका गोदाम है। शनिवार शाम को इसरार और उसकी पत्नी सकूरन बेगम गोदाम में आतिशबाजी बना रहे थे। तभी विस्फोट हो गया। इसरार और उसकी पत्नी सकूरन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन और आसपास के लोग दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने सकूरन को मृत घोषित कर दिया। वहीं इसरार को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया।  हादसा इतना भीषण था कि गोदाम की दीवारे ढह गई वहीं मकान भी ध्वस्त हो गया। हादसे की जानकारी पर थानाध्यक्ष सिरसागंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने  बताया कि विस्फोट आतिशबाजी तैयार करते समय हुआ है।


आठ साल पूर्व गई थी देवर और बच्चे की जान
सिरसागंज। बारूद के ढेर से निकली चिंगारी और आतिशबाजी के हादसे ने आठ साल पुराने जख्म हरे कर दिए। आठ साल पूर्व हुए विस्फोट में इसरार के भाई पप्पू और उसके तीन साल के बेटी की विस्फोट के चलते मौत हो गई थी। इसके चलते कुछ समय के लिए कारोबार को बंद कर दिया गया था। लेकिन पुश्तैनी काम होने के कारण आतिशबाजी का लाइसेंस इसरार ने अपने नाम बनवा लिया था।
विज्ञापन


आग की लपटों के बीच जलते रहे दंपति
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के दौरान तैयार आतिशबाजी में आग लग गई थी। इसे बुझाने के लिए पहले दंपति ने खुद प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। गोदाम के अंदर दीवार के समीप खड़े होकर जान बचाने का प्रयास किया लेकिन एक ओर आग और दूसरी ओर गिरते कमरे ने सांसे छीन लीं। बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने बोरा और कंबल डालकर आग बुझाकर दंपति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

पत्नी से विवाद होने पर मिटटी का तेल डाल कर लगाई आग
सिरसागंज (ब्यूरो)। सिरसागंज के मियां बाजार में एक अधेड़ व्यक्ति अंसार ने पत्नी से कहासुनी के बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग से वह बुरी तरह से झुलस गया। मियां बाजार निवासी अंसार पुत्र बादशाह पिछले कई महीनों से अपनी दिमागी रूप से बीमार है। शनिवार शाम उसका पत्नी भूरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने अपने ऊपर मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली। बमुश्किल अंसार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें