फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगी है धारा 144, जुलूस निकालें न दें धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगी है धारा 144, जुलूस निकालें न दें धरना
विज्ञापन

- उलमा की अपील, कारखाने खोलें और श्रमिक काम करने जाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रवि रंजन और एसएसपी आशीष तिवारी ने जुमे की नमाज सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए बुधवार को उलेमा (मुस्लिम धर्मगुरुओं) के साथ बैठक की। डीएम बोले, जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे मे कोई जुलूस निकालना, धरना देना मना है। पुलिस और खुफिया तंत्र निगरानी रखे हुए है। शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कानून में हाथ में लेने वाले स्वयं जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर किसी तरह की भ्रामक, भड़काऊ, आपत्तिजनक पोस्ट डालने या फिर भड़काऊ बयान जारी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध हैै। शहर के उलमाओं ने अवाम से अपील करते हुए कहा कि अपने शहर की हिफाजत व तरक्की के लिए शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा करें। सभी कारखानेदार अपने कारखानों को खोलें और मजदूर काम पर जाएं। दुकानदार अपनी दुकानों को खोलें और सिर्फ नमाज के वक्त नमाज अदा करने जाएं। अफवाहों से बचा जाए। युवाओं से कहा कि वह तरक्की की सोचें। उलमा ने कहा कि सड़कों पर कहीं जमा न हों, धरना प्रदर्शन करें न ही जुलूस निकालें। कोई किसी के बहकावे में न आएं। बैठक में मुफ्ती तनवीर अहमद, मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी, मौलाना आदम मुस्तफा सूफी, मुफ्ती हुजैफा, मुफ्ती कासिम रजी, मौलाना अमीन अख्तर, मौलाना तनवीर उल कादरी, मौलाना अरशद रजबी, मौलाना इरफान रजा, मौलान शाकिब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

हाजीपुरा और तीस फुटा क्षेत्र में तैनात रहेगी आईटीबीपी
- जुमे की नमाज के लिए दो कंपनी पीएसी और बुलाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए दो कंपनी पीएसी और बुलाई गई। वहीं आईटीबीपी के जवान मुस्लिम बहुल क्षेत्र हाजीपुरा और तीस फुटा क्षेत्र में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम समाज के युवाओं ने दस जून को जुमे की नमाज के बाद हाजीपुरा से जुलूस निकाला था। इसे पुलिस ने आगशाह की मस्जिद के समीप रोक लिया। यहां पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई थी। इसके बाद शहर में तनाव बढ़ गया। इसे देखते हुए नगर की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ की जा रही है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए आईटीबीपी के जवानों ने जिले में डेरा डाल लिया है। वहीं दो कंपनी पीएसी और बुलाई गई है। एक कंपनी पीएसी पहले से ही रसूलपुर क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। आईटीबीपी के जवानों को मुस्लिम बहुल क्षेत्र हाजीपुरा और तीस फुटा क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। जो क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। जो व्यक्ति शांति व्यवस्था को खराब करने के साथ ही शहर के माहौल को खराब करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार को शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पीएसी के जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें