फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी रामौतार शर्मा का निधन, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शिकोहाबाद- पूर्व प्राचार्य रामौतार शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नारायण डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य, लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामौतार शर्मा का रविवार को लंबी बीमारी से निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत, भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ ही गणमान्य नागरिकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांवमल्हापुर में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी रामौतार शर्मा बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। वह नारायण डिग्री कॉलेज में प्राचार्य के पद पर भी रहे और जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल के सहायक के रूप में भी उन्होंने कार्य किया। उनके निधन से संघ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
लोकतंत्र सेनानी के निधन की सूचना पर एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह उनके आवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं तहसीलदार अमित कुमार उनके पैतृक गांव स्थित गंगा देवी प्यारेलाल कोल्ड स्टोर परिसर पहुंचे और पुष्प अर्पितकर अंतिम विदाई दी। इसके बाद नगर के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें श्रीनारायण दीक्षित, सुमन मिश्रा, मुकेश कुलश्रेष्ठ, डॉ. रामकैलाश यादव, सुशील यादव, राममनोहर अग्रवाल, अनिल शर्मा, डॉ. पीएस राना, दयाशंकर गुप्ता, सुशील यादव, विशाल गुप्ता आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें