फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने सीएम को लिखी वेदना, बोले पचोखरा-बछगांव-बरतरा मार्ग का करें चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की सड़कों की बदहाली को लेकर कई बार अधिकारियों से जवाब तलब कर चुके सांसद चंद्रसेन जादौन ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुन: पत्र लिखा है। सांसद द्वारा जारी पत्र में विधानसभा टूंडला क्षेत्रांर्गत पचोखरा-नारखी सड़क मार्ग चौड़ीकरण करने को कहा है।
विज्ञापन

टूंडला- एटा राजमार्ग स्थित पचोखरा से हिम्मतपुर-आलमपुर से बछगांव होते हुए बरतरा तक आने वाला लगभग 22 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग काफी संकरा है। 3.75 मीटर चौड़ाई वाले इस मार्ग करीब 20-25 ग्रामों को जोड़ने के साथ ही तीन ब्लॉक मुख्यालयों टूंडला, नारखी एवं एका ब्लॉक के साथ ही हाथवंत ब्लॉक क्षेत्र में पहुंचने का सीधा सुगम रास्ता है। टूंडला से सीधे कोटला तक पहुंच वाले उक्त मार्ग से होकर टूंडला रेलवे स्टेशन व व्यापारी दृष्टिकोण से बेहद अहम उक्त रास्ता पर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सांसद चंद्रसेन जादौन ने मार्ग के चौड़ीकरण के लिए कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चौड़ीकरण कराने की मांग प्रमुखता से उठाई थी। सांसद ने बुधवार को मुख्यमंत्री को दोबारा एक पत्र भेजा है। इसमें इस मार्ग की बदहाली और आए दिन होने वाले हादसे का जिक्र भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें