फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने की दीवार से गिरकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कारखाने की दीवार से गिरकर बालक की मौत
विज्ञापन

- खेलते समय चढ़ गया था कारखाने की दीवार पर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। खेलते समय कारखाने की दीवार पर चढ़े नौ वर्षीय बालक की दीवार से गिरकर मौत हो गई। बालक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी सुहागनगर सेक्टर तीन निवासी पवन कुमार (9) घर के समीप प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। दोपहर को वह स्कूल से पढ़कर घर पहुंचा था। स्कूल की ड्रेस पहने ही वह दोस्तों के साथ खेलने के लिए एनआर ग्लास के पास पहुंच गया। खेलते समय पवन कारखाने की दीवार पर चढ़ गया। तभी वह दीवार से नीचे गिर गया। पवन के दीवार से नीचे गिरते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उसको उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दक्षिण थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि बालक की मौत दीवार से गिरकर हुई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसलिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें