फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना में नहाते समय डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

दोस्तों के साथ गया था, गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। दोस्तों संग यमुना नदी में रविवार को नहाने गए युवक की डूबने से जान चली गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग गमगीन हो उठे। पुलिस ने शव कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
नगला खंगर के गांव उरावर निवासी कुलदीप (28) पुत्र विद्याराम गांव के ही हम उम्र लड़कों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। जब सभी दोस्त नहा रहे थे, तभी कुलदीप अचानक गहरे पानी में जाकर डूब गया। घटना की सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजन करुण क्रंदन करते हुए यमुना पर पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव को पानी से निकाल लिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन भाइयों में कुलदीप सबसे छोटा था। युवक की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। गमगीन माहौल में उसकी अंत्येष्टि कर दी गई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
शिकोहाबाद। तेल मिल कंपाउंड एटा चौराहा पर एक आम आदमी पार्टी जिला प्रभारी अमित चौहान की उपस्थित में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव सुशील मथुरिया, जिला सचिव शाहिद अली, नगर अध्यक्ष जुल्फिकार अली, सूरज सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद परवेज, साहिद अली, सूर्यकांत यादव, उपेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उदयराज सिंह, शीलेंद्र वर्मा, चंद्रप्रकाश, अमित यादव, राजेश वर्मा, शिवप्रताप और धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें