फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटना भारतीय संस्कृति में निहित-डा.अरुण

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोक राष्ट्रीय डिग्री कॉलेज जसराना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोल? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान जलवायु मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि योग से मनुष्य में शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक शक्तियों का विकास होता है। इसीलिए सभी धर्मों में योग को जीवन का अंग बताया गया है। वह जसराना के एलआर डिग्री कालेज में आयोजित योग कार्यक्रम को मुख्य अतिथि बतौर संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पर्यावरण संबंधी चुनौतियों पर चरचा करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का समाधान भारतीय संस्कृति में निहित है। आज तुलसी, पीपल, बरगद के पेड़ों को लगाने की जरूरत है। ताकि अनवरत ऑक्सीजन मिल सके। प्राचार्य डा. प्रभाष्कर राय ने राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना का स्वागत किया। संचालन डॉ. सनिल वर्मा ने किया।
एसडीएम जसराना नवनीत गोयल, सीओ जसराना शैलेंद्र कुमार शर्मा, सचिव मनोज प्रताप सिंह, कवि यशपाल, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य श्यामपाल, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, जसराना चेयरमैन अवनीश गुप्ता, सिरसागंज चेयरमैन सोनी शिवहरे, मीडिया प्रभारी दीपक बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, सत्यपाल सिंह राजपूत, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें