फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। तीन दिन से लापता महिला का शव मक्खनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार ससुरालीजनों की निशानदेही पर नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव लाघई के जंगल से बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला उमर निवासी शिवानी उर्फ रूपा (22) का विवाह दो वर्ष पूर्व मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेवरा निवासी रजत कुमार के साथ हुआ था। तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालात में शिवानी लापता हो गई। जानकारी पर शिवानी के पिता अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे और ससुरालीजनों से पूछताछ की लेकिन ससुरालीजन संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर अवधेश ने मक्खनपुर थाना पुलिस को सूचना देकर पति सहित नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर मक्खनपुर थाना पुलिस ने शिवानी के ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार देर रात पुलिस ने शिवानी के जेठ सोनू, रामप्रवेश और अभिलेश के साथ सोनू की पत्नी अनीता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मक्खनपुर थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने शिवानी की हत्या कर शव को नगला सिंघी थाना क्षेत्र के लाघई के जंगल में फेंक दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लाघई के जंगल से शिवानी के शव को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से ले गए थे शव
मक्खनपुर थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिवानी की हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में डालकर नगला सिंघी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांस झरना और लाघई के जंगल में ले गए थे। यहां गड्डा खोदकर शिवानी के शव को धुआंधार बाबा मंदिर के समीप दफना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें