फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 15 Jul 2024 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। पास गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव साहूमई में सोमवार की सुबह गांव लोग अपने-अपने काम से निकले थे। तभी हाथवंत मार्ग पर उन्होंने देखा कि पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव फंदे पर झूल रहा है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि युवक की उम्र करीब 45 से 50 साल होगी। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें