फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परचूनी का सामान लेने आए युवक को डीसीएम ने रौंदा

Sat, 17 Jun 2023 04:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परचूनी का सामान लेने आए युवक को डीसीएम ने रौंदा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। गांव में आयोजित भंडारा कार्यक्रम के लिए परचून का सामान लेने रिजावली आए एक युवक को डीसीएम ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना रिजावली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई।
विज्ञापन

ओमपाल (32) गांव इमलिया थाना रिजावली का निवासी था। शुक्रवार शाम को वह गांव के अन्य लोगों के साथ वह रिजावली कस्बा आया था। बताया गया कि ओमपाल के गांव इमलिया में गांव वासियों की ओर से भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भंडारे के लिए गांव के कई युवक सामान लेने के लिए रिजावली कस्बा आए थे। सामान लेने के बाद सभी लोग गांव वापसी की तैयारी में थे। इसी बीच सड़क पार करते वक्त एटा की ओर से आई एक तेजगति डीसीएम ने ओमपाल को रौंद दिया। ओमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना रिजावली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। परिजन ने डीसीएम चालक के खिलाफ थाना रिजावली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें