फोटो - खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, हेल्पर की उपचार के दौरान मौत
शिकोहाबाद। धातरी के समीप खड़े ट्रक में तेज रफ्तार डीसीएम घुस गई। जिससे डीसीएम सवार चालक और हेल्पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डीसीएम से निकाल कर अस्पताल भेजा। वहीं हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटा कर हाईवे चालू करा दिया।
शनिवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने धातरी सीमा पर नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें डीसीएम चालक सुनील कुमार (28) निवासी खजूरी वाला थाना बिल्हौर जिला कानपुर और हेल्पर मुकेश यादव फैजाबाद (24) जिला घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया। डीसीएम को हाइड्रा की मदद से हाईवे से हटवा कर आवागमन सुचारू करा दिया। उधर हादसे की जानकारी होते ही मुकेश के परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन शव को लेने के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह हादसे में डीसीएम के चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें से हेल्पर मुकेश की मौत हो गई है। जबकि चालक सुनील का फिरोजाबाद में उपचार चल रहा है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। संवाद