फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डब्बा ट्रेडिंग ठगीः आरोपियों की संपत्तियों पर पुलिस की नजर

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फर्जी एमसीएक्स आईडी बनाकर व्यापारियों से करोड़ों रुपये ऐंठने वाले बहुचर्चित डब्बा ट्रेडिंग ठगी कांड में पुलिस अब अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी में जुट गई है। मास्टरमाइंड राजकुमार उर्फ रज्जो, उसके सहयोगियों और इस काले कारोबार के पुराने शातिर खिलाड़ियों की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा खंगालने के लिए पुलिस तहसील प्रशासन से डाटा निकलवाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक, आरोपियों ने पिछले कुछ वर्षों में अवैध डिब्बा कारोबार के जरिए जिले के सैकड़ों कारोबारियों, सर्राफा व्यवसायियों व उद्यमियों को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर अवैध साम्राज्य खड़ा किया है। इस मामले में गठित एसएचओ रवि त्यागी की विशेष एसआईटी की पड़ताल जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, शहर के कई नामचीन सफेदपोशों और बड़े व्यापारियों के नाम सामने आ रहे हैं।
जांच में मुख्य आरोपी राजकुमार मित्तल उर्फ रज्जो निवासी कम्बुआन के अलावा रसूलपुर इलाके के इंदु तथा रज्जो के तीन प्रमुख सहयोगियों में सनील, गौरीशंकर और पंकज के नाम उजागर हुए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस वर्ष 2016 में तत्कालीन एसओजी प्रभारी द्वारा थाना रसूलपुर में दर्ज कराए गए मुकदमे के 11 आरोपियों की भी संपत्तियों, उनके सापेक्ष आय, उसके स्रोत की जांच कराने की तैयारी में है, ताकि चार्जशीट दाखिल करने के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा सके और शहर में यह काला कारोबार दोबारा न पनप सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस इस काले कारोबार को फिर से शहर में नहीं पनपे देगी। मजबूती के साथ जांच करते हुए पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगाल जा रही है।
- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें